फैशन मैग्ज़ीन के कवर पेज पर छाई धार की सीता

vogue italia sita dhara design

धार। दुनिया में प्रसिद्ध फैशन मैग्ज़ीन वोग इटालिया में स्थान पाने के लिये बडे बडे माॅडलो को इंतजार रहता है लेकिन वहीं मध्यप्रदेश की धार निवासी सीता वसूनिया की तस्वीर को वोग इटालिया ने डिजिटल एडिशन के कवर पेज पर स्थान दिया है। बता दें कि धरा प्रिंट की साड़ी पहनकर सीता के फोटो को मैग्जीन में जगह दी गई है जो कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है।

  • धरा प्रिंट की साड़ी पहनकर खिचवाई थी फोटो
  • वोग इटालिया के डिजिटल एडिशन कवर पेज पर जगह

 

दरअसल धार जिला प्रशासन द्वारा धरा कला प्रिंट के माध्यम से महिलाओ को रोजगार से जोडा गया है। वहीं महिलाओं ने धरा प्रिंट के जरिए अपनी डिजाइनिंग साड़ियां बनाना शुरू की है जिनमें से एक साड़ी पहनकर सीता वसूनिया ने फोटो खिंचवाई थी जो अब दुनिया में पाॅप्यूलर हो चुकी है।