Dilip Pandey BJP Umaria

उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष बने दिलीप पाण्डे

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्त की गई है। जिसके तहत उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में दिलीप पाण्डे को नियुक्त किया गया है। बता दें कि उमरिया जिले की राजनीति में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा नेता दिलीप पाण्डेय को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि दिलीप पाण्डेय लंबे अर्से से जिले में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय राजनीति में शामिल रहे है, जिनके जिलाध्यक्ष बनने पर भारतीय जनता पार्टी सहित युवा मोर्चा तथा जुड़े हुए संगठनों ने शुभकामनाएं दी।

Back To Top