कैमरा24 की खबर का असर, सस्तरा में नल जल योजना हुई शुरू

Sastra village umaria

उमरिया। जिले के करकेली ब्लॉक अंतर्गत सस्तरा में बीते कई दिनों से ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान थे जिसकी खबर कैमरा24 द्वारा प्राथमिकता से चलाए जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से जिम्मेदार अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि को अवगत कराया गया था, जिसके बाद ग्रामीणों की लगभग दो माह पुरानी समस्या हल हो चुकी है।

ग्रामीण ने कैमरा24 द्वारा चलाई गई खबर के लिए आभार मानते हुए बताया कि मीडिया द्वारा प्रशासन तक समस्या को पहुंचाया गया जिसका परिणाम आज यह है कि ग्रामीणों को पीने योग्य पानी मिल पा रहा है।

बताया गया कि बीते दो महीनों से नलजल योजना बंद पड़ी हुई थी जिसकी शिकायत सरपंच सहित तहसीलदार को भी की गई थी लेकिन कोई सुनिवाई नहीं हुई, वहीं मीडिया ने इस समस्या को उठाया जिसके बाद अब इस समस्या का निराकरण मिल सका।