छतरपुर। जिले की खजुराहो पुलिस ने गैंग रेप मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक खजुराहो के ग्राम ललगवा में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ था जिस मामले में तीन फरार आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।खजुराहो थाना प्रभारी, पुरुषोत्तम पांडे ने बताया कि दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को 2019 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
