राशन नहीं मिलने की शिकायत, राजगनगर एसडीएम बंगला पहुंची महिलाएं

Rajnagar lockdown

राजनगर। छतरपुर जिले के खजुराहो तथा राजनगर में इस समय कोरोना से बचाव के लिए लाॅकडाउन है लेकिन इस दौरान कुछ राशन कार्ड धारकों ने राजगर एसडीएम बंगले के बाहर पहुंचकर अधिकारी से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं इस दौरान राजनगर एसडीएम स्वप्निल वानखेडे ने महिलाओं की समस्या को सुना।

रजनगर एसडीएम स्वप्निल वानखेडे ने बताया कि लगभग 25 महिलाएं राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची लेकिन विगत दिन ही सत्यापन कराया गया है जिसके तहत लोगों को राशन बांटा जा रहा है लेकिन जो लोग सम्पन्न है उन्हे राशन नहीं दिया जा रहा है। हालांकि वाकई गरीब परिवारों को सत्यापन के बाद राशन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया।