नागदा के लाॅकडाउन नियमों की लोग उड़ा रहे धज्जियां

nagda lockdown

नागदा। कोरोना के कहर के दौरान नागदा में प्रशासन द्वारा दी गई आंशिक छूट के दौरान लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। एक वीडियो में देखा जा सकता है की बड़ी संख्या में लोग लाॅकडाउन के दौरान एकजुट होकर खड़े देखे गए। नागदा के पटेल गली का यह वीडियो बताया जा रहा है जहां खाद्य सामग्री वितरण के दौरान लोग सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि राशन वितरण के दौरान लोगों ने लाॅकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाई जिस दौरान पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में कड़ीमशक्कत करनी पड़ी।