umaria camera24

खबर का असरः क्षतिग्रस्त मकान में रह रही वृद्ध महिला को मिली बड़ी मदद

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली से कैमरा24 द्वारा एक वृद्ध महिला की आपबीति को बताया गया था। बता दें कि पाली के वार्ड 4 में चमेली बाई नामक असहाय वृद्ध महिला का मकान बीते दिनों हुए भारी बारिश और ओलावृष्टि में क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद कोई भी जिम्मेदार द्वारा मदद नहीं करने पर कैमरा24 ने खबर को प्राथमिकता से दिखाया जिसके बाद अब खबर का असर हुआ है।

मामला संज्ञान में आने के बाद मंत्री मीना सिंह द्वारा बीजेपी पदाधिकारी प्रदीप सोनी तथा जितेंद्र जगवानी को वृद्ध आदिवासी महिला की मदद करने निर्देशित किया, जिसके बाद अब असहाय महिला के घर विद्युत व्यवस्था के साथ, घर का पूरा मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, जितेंद्र जगवानी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक तथा मंत्री मीना सिंह के मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल सहायता का निर्देश दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचकर महिला को हर संभव मदद दिलाई गई।

Back To Top