रीवा। जिले के बरा कोठार बाईपास स्थिति शिव महाशक्ति रिसोर्ट परिसर में बजरंगदल, विश्व हिंदू परिषद एवं शिव महाशक्ति रिसोर्ट मंडल द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए राहत कैंप संचालित किया जा रहा है जिसके मध्यम से सभी मजदूरों को भोजन, पानी सहित ठहरने की व्यवस्था की गई है। जानकारी के मुताबिक हर दिन लगभग 2 हजार लोगों को भोजन कराया जाता है जबकि सफर के लिए भी खाने योग्य सामग्री दान की जाती है।
रीवा में समाजसेवी निरंतर कर रहे प्रवासी मजदूरों की मदद

