बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

BJP MLA Omprakash Saklecha

नीमच। मध्य प्रदेश के एक बीजेपी विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के जावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि विधायक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जानकारी के मुताबिक बीति रात विधायक की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसके बाद वह अपने घर में ही क्वारंटीन है जबकि स्वास्थ्य अमले ने अब विधायक को अस्पताल ले जाया गया।

  • बीजेपी विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
  • जावद से भाजपा विधायक हैं ओमप्रकाश सकलेचा
  • राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने के बाद कराई थी जांच

बता दें कि विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने के बाद अपना और अपनी पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया था। ऐसे में, विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया है।

वहीं राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के लिए कांग्रेस के कोरोना पीड़ित विधायक कुणाल चैधरी भी पीपीई किट पहन कर वोट डालने विधानसभा पहुंचे थे।