2 जुलाई को शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, सिंधिया भी होंगे शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें अब आखिरकर खत्म हो चुकी है। जानकारी मिली है कि सीएम शिवराज सिंह के कैबिनेट का गुरुवार यानी 2 जुलाई को विस्तार किया जा रहा है और सभी मंत्री 11 बजे पद और गो​पनियता की शपथ लेंगे। जानकारी मिली है कि भाजपा नेता ज्योतरादित्य सिंधिया भी सुबह के समय भोपाल पहुंचेंगे, जिनके मंत्रीमंडल में शामिल होने की अटकलें काफी तेज हैं।

Jyotiraditya Scindia bJPजानकारी मिली है कि राजभवन में 2 जुलाई की सुबह 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा वहीं सिंधिया समर्थकों का दबदबा देखा जा रहा है। प्रोटोकाॅल के मुताबिक सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे जिसके बाद दोपहर 2ः30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाएंगे। वहीं इस दौरान कई कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं इसके बाद सीएम हाउस में सभी विधायकों के साथ सीएम शिवराज द्वारा बैठक करने की भी बात सामने आ रही है।

Back To Top