पाली सरस्वती स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

Birsinghpur pali 10 board exam

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में संचालित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने कक्षा 10वींमें उत्क्रष्ट प्रदर्शन कर बाजी मारते हुए प्रदेश में बिरसिंहपुर पाली नगर व उमरिया जिले का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि पाली के नगरीय क्षेत्र में रहने वाले शुभम विश्वकर्मा ने कक्षा दसवीं में 400 में से 397 अंक हासिल किए है जबकि दूसरी ओर प्रकाशनगर कालोनी पाली में संचालित सरस्वती विद्यालय के छात्र महेंद्र नायक को 400 में से 395 अंक मिले है।

  • दो छात्रों ने किया पाली का नाम रोशन
  • प्रदेश में शुभम ने हासिल किया 6वां स्थान
  • महेंद्र नायक को प्रदेश में मिला 8वां स्थान

बता दे कि दोनों ही छात्र गरीब परिवार से है जिसमें से शुभम के पिता पावर प्लांट में मजदूरी करते है तो वहीं महेंद्र नायक के पिता ड्राइवर है। जहां छात्र शुभम विष्वकर्मा को प्रदेश में 6वां तो वहीं महेंद्र नायक को 8वां स्थान मिला है जो जिले के लिए गौरव की बात है।