Vikas Dubey Encounter: मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले मप्र पुलिस ने अपना काम किया

narottam mishra

भोपाल। गैंगस्टर विकास दुबे का उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया है। वहीं इसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। मंत्री मिश्रा बोले कि कानून ने अपना काम किया है। मंत्री बोले कि विकास दुबे की मौके के साथ कई रजा दफन हो गए है लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने अपना काम किया है, विकास दुबे को सीमा तक छोड़ कर आई है।

Vikas dubey arrested

वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सपा नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर मंत्री मिश्रा बोले कि दिग्विजय सिंह के पास कोई काम नहीं है इसलिए ट्वीट करते रहते है, किसी आतंकी के लिए कभी उन्होंने ट्वीट किया। मंत्री मिश्रा बोले कि समाजवादी पार्टी से विकास दुबे का संबंध था।

vikas dubey cctv

UP पुलिस ने कहा कि विकास दुबे हथियार छीनकर भाग रहा था। विकास दुबे को सरेंडर करने के लिए कहा गया। इस दौरान मुठभेड़ में विकास दुबे को मार गिराया गया।