Vidisha district corona positive

विदिशा जिले में 3 और कोरोना पाॅजिटिव केस

विदिशा। जिले में दिन ब दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में विदिशा जिले में तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जिसमें विदिशा के पूरनपुरा से एक श्रमिक जबकि शमशाबाद के एक वृद्ध शामिल है, वहीं तीसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज भोपाल की एक बैंक में कार्यरत है।

  • विदिशा से 2 तथा शमशाबाद से 1 मरीज
  • निवास क्षेत्र को सील कर प्रोटोकाॅल का पालन किया

जानकारी मिली है कि शमशाबाद से मिली कोरोना पाॅजिटिव महिला का भोपाल में कोरोना टेस्ट हुआ था जहंा कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव मिलने के बाद निवास क्षेत्र को पुलिस प्रशासन द्वारा सील करते हुए प्रोटोकाॅल का पालन किया गया।

Back To Top