corona death jabalpur

जबलपुर में कोरोना से पति की मौत, पत्नी ने दी मुखाग्नि

जबलपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद मोक्ष संस्था के द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया जिसमें मृतक की पत्नी द्वारा मुखाग्नि दी गई। बता दें कि जबलपुर जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • मोक्ष संस्था ने कराया अंतिम संस्कार
  • 62 वर्षीय मनोहर वैध की कोरोना से हुई मौत
  • जबलपुर जिले में अब तक 23 मरीजों की मौत

मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर और सहयोगी टीम द्वारा विजय नगर निवासी 62 वर्षीय मनोहर वैध की कोरोना से मौत होने के बाद देवताल मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं इस दौरान प्रोटोकाॅल का पालन कराते हुए पत्नी द्वारा मुखग्नि दिलाई गई।

Back To Top