जबलपुर से फरार कोरोना संक्रमित जावेद नरसिंहपुर में पकड़ाया

Jabalpur corona case

जबलपुर। हाॅस्पिटल से भागे कोरोना संक्रमित जावेद को नरिंसपुर जिले की पुलिस ने पकड़ लिया है। बता दें कि इंदौर में डाॅक्टर पर हमला करने का भी जावेद नामक आरोपी के खिलाफ इंदौर प्रशासन ने एनएसए की कार्यवाही भी की थी। जानकारी मिली है कि जावेद खान के फरार होने पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने चार पुलिस आरक्षक को निलंबित करते हुए 10 हजार रूपयों का इनाम घोषित किया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी जावेद जबलपुर से राजमार्ग तक ट्रक से गया था और उसके बाद वहां से बाइक को चुरा कर इंदौर भागने की फिराक में था तभी बदनपुर चेक पोस्ट पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वापस जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा।