मंत्री अरविंद भदौरिया को हुआ कोरोना, भोपाल रेफर

Arvind Bhadoria corona positive

भिंड। मध्य प्रदेश मंत्री अरविंद भदौरिया की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बता दें कि मंत्री बनने के बाद हाल ही में अरविंद भदौरिया का अपने गृह जिला भिंड में आगमन हुआ था, वहीं कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अरविंद भदौरिया को बीति देर रात भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद मंत्री भोपाल रेफर
  • मंत्री बनने के बाद भिंड पहुंचे थे अरविंद भदौरिया
  • संपर्क में आए लोग कराएं कोविड जांचः मंत्री

बताया जा रहा है कि मंत्री अरविंद भदौरिया में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद मंत्री को आइसोलेट कर भोपाल रेफर किया गया।

खास बात यह है कि अरविंद भदौरिया के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भिंड आगमन पर बड़ी संख्या में समर्थक संपर्क में आए थे जिसके बाद अब संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।