भिंड में दो मनचलों की लोगों ने की पिटाई

Majnu Ki pitai

भिंड। जिले में दो मनचले युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। बता दें कि भिंड में दो मनचले युवकों को पहले लोगों ने पकड़कर रस्सी से बांधा और फिर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया है। दरअसल मामला देहात थानाअंतर्गत हेवतपुरा का बताया जा रहा है। मामले में भिंड देहात थाना प्रभारी सीपीएस चौहान ने बताया कि अटावदा अंतर्गत एक ग्राम में दो युवकों द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है और बीते दिन भी युवकों द्वारा युवति को रोककर परेशान किया गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने युवकों को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

DOWNLOAD