BHIND | भिण्ड: जिले के ऊमरी थाना में पुलिसकर्मियों पर एक आरोपी द्वारा प्राणघात हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विष्णु नामक शराबी व्यक्ति को पुलिस ने बाजार में शराब के नशे में उत्पात मचाने के कारण ऊमरी तिराहे से गिरफ्तार किया था। पुलिस जब शराबी को थाने लाई तो किसी बात को नहीं सुनने पर उसने दो पुलिसकर्मियों पर लोहे की गैती से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी का भिण्ड जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि दूसरे कर्मी को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। फिल्हाल आरोपी ऊमरी थाना पुलिस की हिरासत में है।
Related Posts
कुश्ती खेलते समय युवक हुआ बेहोश, ग्वालियर लेजाते समय हुई मौत
भिण्ड : जिले के रावतपुरा में राज्य स्तरीय कुश्ती (kushti) प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के हिंद केसरी रवि कुमार बारोड…
भिंड के चंबल पुल में आई दरार
भिंड। चंबल पुल में दरार आने की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर सुधार कार्य टीम पहुंची। दरअसल भिंड…
CRPF जवान का शव लाया गया भिंड, गोली लगने से हुई थी मौत
भिंड। CRPF जवान की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत होने के बाद मृतक जवान का शव अंतिम संस्कार…
