topper Prakash Nayak

12वी परीक्षा परिणाम: प्रदेश में प्रकाश ने पाया 7वां स्थान

उमरिया। मध्यप्रदेश हायर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें उमरिया जिले के पाली शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले प्रकाश नायक ने सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया है। बता दें कि प्रकाश नामक छात्र उमरिया जिले के ग्राम चंगेरा का रहने वाला है और इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया।

  • हायर सेकेंड्री स्कूल का रिजल्ट हुआ घोषित
  • पाली शासकीय स्कूल का छात्र है प्रकाश नायक
  • छात्र को मिली सफलता, 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त

गौरतलब है कि प्रकाश के पिता कृषि कार्य करते है जो अपने बेटे प्रकाश की इस कामयाबी से काफी खुश है, प्रकाश का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहते है जिसकी तैयारी भी की जा रही है। बता दें कि प्रकाश को हायर सेकेंड्री स्कूल की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है।

Back To Top