सुरखी में सनसनी खेज वारदात, मेमोरी कार्ड के झगड़े में भाई की हत्या

Surkhi murder case

सुरखी। मोबाइल के मेमोरी कार्ड के झगड़े को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल मामला सागर जिले के गोसरा गांव का है जहां लेखन नामक बच्चे की हत्या हुई है।

  • सुरखी थाना अंतर्गत ग्राम गोसरा का मामला
  • छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई

  • मेमोरी कार्ड को लेकर झगड़ा होने पर की हत्या
  • आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सागर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतक का भाई घर से गायब है जिसके बाद पुलिस ने भाई को राउंडअप किया जिसने पूछताछ के दौरान मोबाइल के मेमोरी कार्ड को लेकर हुए विवाद के चलते गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने की बात को कबूला।