पीथमपुर में 2.70 लाख रूपयों की अवैध शराब जब्त

pithampur police

पीथमपुर। धार जिले की पीथमपुर पुलिस ने अवैध शराब कोरोबार पर लगाम कसते हुए एक कार से 22 पेटी शराब जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत 2.70 लाख रूपए आंकी गई। दरअसल पीथमपुर पुलिस ने घाटाबिल्लोद से देवास लेजाई जा रही अवैध शराब को एक कार से बरामद किया है, जबकि मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

  • पुलिस ने कार से जब्त की अवैध शराब
  • एक कार से जब्त की गई अवैध शराब
  • कार ड्रायवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जानकारी के मुताबिक पीथमपुर के महिंद्रा ब्रिज के नीचे पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोक जिस दौरान कार से 22 पेटी अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रूपए आंकी गई।