नागदा पुलिस ने किया बनवाड़ा हत्याकांड का खुलासा

khachrod police

नागदा। उज्जैन जिले के ग्राम बनवाड़ा में बीते दिनो हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि बीते दो दिन पहले रामेश्वर नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी, वहीं मामले का खुलासा उज्जैन एएसपी आकाश भूरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

  • 3 आरोपियों को नागदा पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • ग्राम बनवाड़ा में बीते दिनों हुई थी हत्या
  • पैसे लेन-देन को लेकर विवाद होने पर की हत्या

उज्जैन एएसपी आकाश भूरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मृतक और आरोपी मजदूरी का काम करते थे जिनके बीच पैसे के लेन देन को लेकर विवाद के
चलते धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। बताया गया कि हत्या के मुख्य आरोप सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।