magnetic power

मैग्नेटिक पद्धति से बीमारियों के उपचार का दावा

छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा अतंर्गत आने वाले गांव सालीवाडा में एक मोटर मकैनिक द्वारा कई गंभीर बीमारियों का इलाज मैग्नेटिक पद्धति से किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते लगभग 10 वर्षों से यह मोटर मकैनिक लोगों का उपचार कर रहा है जिनकी बीमारियों को मैग्नेटिक पद्धति से सही करने का दावा किया जा रहा है।

  • ग्राम सालीवाडा निवासी हैं मथुरा वर्मा
  • मैग्नेटिक पद्धति से बीमारियों का उपचार?
  • पेशे से मोटर मकैनिक हैं मथुरा वर्मा

दरअसल मथुरा वर्मा पेशे से एक मोटर मैकेनिक है जो कि बीमारियों के उपचार और शोध में भी अपना समय बिताते हैं। मथुरा वर्मा ने दावा किया है कि इस मैगनेटिक पद्धति से शरीर की कोई भी बीमारी चंद घंटों में ठीक हो जाती है। हालांकि कैमरा24 द्वारा इसी तरह के किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Back To Top