बालाघाट में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

Vishwa Adivasi Diwas

बालाघाट। आदिवासी विकास परिषद द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया जिस दौरान देवताओं और रानी दुर्गावती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बता दें कि आयोजन के दौरान कोरोना के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के तहत व्यवस्थाएं की गईं। बता दें कि इस अवसर पर वृक्षारोपण एवं जिला अस्पताल पहुंचकर फल वितरण तथा रक्तदान भी किया गया।

  • आदिवासी विकास परिषद द्वारा हुआ आयोजन
  • रानी दुर्गावती की पूजा-अर्चना की गई
  • अस्पताल में फल वितरण कर रक्तदान भी किया