सिवनी में बड़ा हादसाः दो ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जले

jabalpur nagpur highway in Seoni

सिवनी। जिले के जबलपुर नागपुर हाईवे पर सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दो ट्रकों में दुर्घटना के बाद लगी आग के कारण ड्राइवरों की जिंदा जलने के कारण मौत हो चुकी है।

  • दोनों ड्रायवर की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
  • जबलपुर-नागपुर हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
  • मौसंबी एवं चावल से लदे थे ट्रक
  • बंजारी घाट के पास सुबह-सुबह हुआ हादसा

दरअसल बंजारी घाट के पास दो ट्रकों की आमने सामने से टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लगने के बाद दोनों ही ट्रक ड्राइवरों की जलने के कारण मौत हो चुकी है जबकि ट्रक में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मौसंबी एवं चावल से लदे दोनों ट्रक आमने सामने से टकराए और देखते ही देखते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हालांकि घटना की सूचना लगते ही मौके पर छपारा पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।