Bhind army school

सैनिक स्कूल को लेकर भिंड में युवाओं का हल्ला बोल

भिंड। जिले में सैनिक स्कूल को लेकर मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। 2 दिन पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा मालनपुर में जगह को लेकर अवलोकन किया गया था जिस पर भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने विरोध करते हुए आवाज उठाई थी, तो वही अब भिंड के युवाओं ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है।

  • मालनपुर में हो रही सैनिक स्कूल बनाने की तैयारी
  • युवाओं की मांग, भिंड में ही खुले सैनिक स्कूल
  • युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया

भिंड के लोगों की मांग है सैनिक स्कूल भिंड शहर में ही बनाया जाए, जब मामले को रोजनीति से ना जोड़ते हुए मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बता दें कि मांग को लेकर युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने के बाद ज्ञापन सौंपा।

Back To Top