chhatarpur kinapping case

छतरपुर में बच्चे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

छतरपुर। दिन दहाड़े हुए 6 साल के मासूम के अपहरण मामले में छतरपुर पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने माता-पिता तक पहुंचा दिया है तो वहीं सागर आईजी अनिल शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। दरअसल छतरपुर सिविल लाइन थाना के चौबे काॅलोनी से एक 6 वर्षीय बच्चे का अपहरण हुआ था, जबकि अपहरण करने वालों ने 1 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी।

  • किडनैपर्स ने मांगी थी 1 करोड़ रूपयों की फिरौती
  • छतरपुर की चौबे काॅलोनी से हुआ था अपहरण

  • सुबह 4 बजे पुलिस ने दबिश देकर की कार्रवाई
  • कुल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार

सागर आईजी अनिल शर्मा ने बताया कि भास्कर तिवारी के बच्चे का अपहरण हुआ था, जो बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। वहीं अपहरणकर्ताओं द्वारा फोन पर 1 करोड़ फिरौती की मांग की गई थी। बताया गया कि महेंद्र और नीरज नामक 2 संदिग्धों को पहले पकड़ा गया जो कि पहले भास्कर तिवारी के घर ड्रायवर थे, जिन्होने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया था। हालांकि बच्चे को सुबह 4 बजे के बजे के आसपास अपहरण करने वालों के चंगुल से छुड़ाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Back To Top