बुरहानपुर में खतरे के निशान से उपर ताप्ती नदी का जलस्तर

Tapti River burhanpur

बुरहानपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ हैं तो वहीं दुसरी ओर ताप्ती नदी में भी बाढ की स्थिती निर्मीत हो रही हैं, ताप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 10 फीट उपर हो चुका है, जिसके बाद अब निचले इलाकों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

  • ताप्ती नदी का जलस्तर 10 फीट उपर बह रहा
  • निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी
  • आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की टीम तैयार

वहीं कुछ जगहों पर पुल के उपर से बह रहे पानी को ग्रामीणों द्वारा पार किए जाने की भी तस्वीरें सामने आई है जिसके बाद पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि अलर्ट के तहत आपदा से निपटने के लिए भी प्रशासन की टीम तैयार है।