dr sunil patil burhanpur

बुरहानपुर में डाॅक्टर के घर से हुए दस्तावेज चोरी

बुरहानपुर। जिले के लालबाग थाना अंतर्गत एक डाॅक्टर के घर जेवर और नगदी रूपए छोड़कर केवल दस्तावेजों की चोरी होने का ममला सामने आया है। बता दें कि डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पास बने अस्पताल के शासकिय क्वाटर में रहने वाले डाॅ. सुनिल पाटील के निवास पर अज्ञात चोरो ने देर रात जाली काटकर घर में प्रवेश किया। खास बात यहां यह है कि जेवर सहित नगदी रूपए छोड़कर अज्ञात चोर केवल महत्वपूर्ण दस्तावेज ही चोरी कर ले गए हैं।

दरअसल डाॅ. सुनिल पाटील पर छेड़छाड़ का भी आरोप लहै जिस मामले से वह जमानत पर रिहा हैं तब से वह अपने परिवार के साथ अपने गांव गए हुए थे लेकिन इस बीच उनके सरकारी मकान में चोरों ने दस्तावेजों की चोर की है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Back To Top