Bandol Toll plaza

सिवनी टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा, मजदूरों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

सिवनी। जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी है तो वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल यह सड़क हादसा थाना बंडोल क्षेत्र के अलोनिया टोल प्लाजा के पास हुआ है जहां एक खड़े कंटेनर में मजदूर भरकर ले जा रहा एक वाहन टकराया है। जानकारी मिली है यह वाहन बिहार एवं झारखंड से महाराष्ट्र के सावनेर जा रहे था। वहीं मौके पर पहुंची बंडोल थाना पुलिस ने टोल प्लाजा कर्मचारियों की मदद लेकर एम्बुलेंस के जरिए घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा।

  • हादसे में तीन की मौत, लगभग 8 लोग घायल
  • बंडोल क्षेत्र के अलोनिया टोल प्लाजा पर हादसा
  • महाराष्ट्र के सावनेर जा रहा था वाहन
  • घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया
Back To Top