हर्रई में एमए-एमएससी की पढ़ाई शुरू करने की मांग

Harrai College

छिंदवाड़ा। जिले के हर्रई काॅलेज में एमए और एमएससी संकाय की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर विद्यार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जानकारी के मुताबिक हर्रई क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थी ग्रेजुएट होने के बाद पढ़ाई के लिए बाहर जाने को मजबूर है जिसके कारण हर्रई काॅलेज में एमए और एमएससी कोर्स शुरू करने की मांग की गई है।

  • ग्रेजुएट होने के बाद बाहर जाते हैं युवा
  • काॅलेज में एमए और एमएससी कोर्स शुरू होः युवा
  • आर्थिक परेशानी के कारण बाहर नहीं जा पाते हैं युवा