ड्यूटी पर लौटे उज्जैन एसपी मनोज कुमार, कोरोना को दी मात

Ujjain SP Manoj Kumar

उज्जैन। कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद एक बार फिर उज्जैन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अपना कार्य संभाल लिया है, वहीं अपनी ड्यूटी पर वापस आने से पहले पुलिस आधीक्षक मनोज कुमार ने उज्जैन महाकाल के दर्शन कर आर्शीवाद लिया।

  • कोरोना से जंग जीतकर ड्यूटी पर आए वापस
  • ड्यूटी पर आने से पहले किए बाबा महाकाल के दर्शन
  • कोरोना से बचाव ही सावधानी हैः पुलिस अधीक्षक

उज्जैन एसपी, मनोज कुमार सिंह बोले कि कोरोना का भय होना जरूरी है क्योंकि तभी लोग सावधानी बरतेंगे और कोरोना से बचाव के लिए फिल्हाल सावधानी ही बचाव है।

वहीं उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह का कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह, आकाश भूरिया, डीएसपी सुरेंद्र पाल सिंह, अरविंद तिवारी सहित कर्मचारियों ने स्वागत किया।