ठेका श्रमिकों के सामर्थन में नागदा बंद का दिखा असर

Nagda band

नागदा। ग्रेसिम फैक्टरी में ठेका श्रमिको को पुनः ड्यूटी पर रखने को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नागदा बंद का आह्वान किया गया था जिसका असर भी देखने को मिला है। नागदा के व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखा जिसके कारण मार्किट में सन्नाटा पसरा रहा।

एक दिन पहले निकाली थी रैली-

Nagda Congress

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 16 अगस्त को स्वेच्छिक नागदा बंद का आह्वान किया गया था जिसके एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागदा के मुख्य मार्ग से रैली निकालकर व्यापारियों से बंद का समर्थन करने का अगृह किया था। बता दें कि जवाहर मार्ग, एम.जी. रोड, बस स्टेंड, सब्जी मण्डी, बिरलाग्राम बाजार से यह रैली निकाली गई।