Badnawar MP Upchunav: बदनावर कांग्रेस प्रत्याशी बदला, कमल सिंह पटेल को मिला टिकट

Kamal singh patel Badnawar

धार। मध्य प्रदेश की बदनावर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद बदलाव किया है। बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले बदनावर से कांग्रेस ने अभिषेक सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन अब अभिषेक सिंह का नाम काटते हुए कांग्रेस पार्टी ने कमल सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

  • पहले अभिषेक सिंह को बनाया गया था प्रत्याशी
  • अब कमल सिंह पटेल को कांग्रेस ने दिया टिकट
  • बदनावर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बने कमल सिंह
  • दिल्ली और भोपाल से आया निर्देशः कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिला अध्यक्ष, बालमुकुंद सिंह ने बताया कि दिल्ली और भोपाल से उम्मीदवार घोषणा का निर्देश मिलने पर यह जानकारी दी गई है।