सतना से CRPF जवान धीरेंद्र मिश्रा शहीद

CRPF jawan shrinagar

सतना। श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के जवान शहीद हुए है। बता दें कि सीआरपीएफ जवान धीरेंद्र मिश्रा मध्य प्रदेश के सतना जिले के पडरा गांव निवासी थे जिनके शहीद होने की खबर लगने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है जवान श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में 3 जवान शहीद हुए है जबकि तीन जवान घायल हुए है।

वहीं शहीद जवान के पिता को सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा फोन के जरिए यह जानकारी दी गई, वहीं क्षेत्रीय एसडीएम केके पाण्डेय, नायब तहसीलदार अरुण यादव भी परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी का पार्थिव शरीर 6 अक्टूबर की दोपहर श्रीनगर से सेना के विशेष विमान द्वारा लखनऊ पहुंचेगा, जहां से रोड मार्ग होते हुए गृह ग्राम तक शव को लाया जाएगा।