सीएम कमलनाथ बोले, कलाकारी की राजनीति कर रही भाजपा सरकार

CM Kamalnath Satna

सतना। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ संविधान बचाओ महारैली में शामिल होने सतना पहुंचे जहां इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए सरकार घोषणा की नहीं वचन की सरकार होने की बात कही। वहीं केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल सीएए लेकर सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार अब हिंदू मुसलमान होने का सबूत मांग रही है, और जो सबूत नहीं दे पाया उसकी नागरिकता कैंसिल कर दी जाएगी, कमलनाथ बोले कि भाजपा कलाकारी की राजनीती कर रही है।

वहीं मध्य प्रदेश में 15 साल शासनकाल में रही शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए सीएम कमलनाथ बोले कि शिवराज सरकार ने नौजवानों, किसान की आवाज नहीं सुनी, आख कान नहीं चलता था मूंह बहुत चलता था।