नागदा नगर पालिका अध्यक्ष सहित 12 भाजपा पार्षद गिरफ्तार

Nagda Arrested news

नागदा। उज्जैन जिले के नागदा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय और उपाध्यक्ष सज्जन सिंह शेखवात सहित लगभग 12 पार्षदों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नागदा चैराहा पर महाराणा प्रताप सहित महापुरूषों की प्रतिमा लगाने को लेकर जमकर सियासत गरमाई। बता दें कि महापुरूष की प्रतिमा लेने फिल्टर प्लांट पहुंचे भाजपाईयों को पुलिस ने कुछ दूर पर रोक लिया जिसके बाद भाजपईयों द्वारा धरना देकर जमकर नारेबाजी की गई वहीं माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित लगभग 12 पार्षदों को अभिरक्षा में लेकर बिरला ग्राम थाने लाया गया। जहां मुचलका भरवाकर सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।