छरतपुर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी और राजनगर विधायक विक्रम सिंह में हुई बहस

Argument Between Congress Leader

खजुराहो। खजुराहो एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत करने के लिए अंदर प्रवेश नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष, मनोज त्रिवेदी और राजनगर विधायक, विक्रम सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। दरअसल सीएम कमलनाथ के स्वागत के लिए राजनगर से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोका दिया गया जिस बात को लेकर कांग्रेस विधायक ने नाराजगी जताई। इसी दौरान जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी तथा राजनगर कांग्रेस विधायक के बीच भी लिस्ट को लेकर बहसहुई। वहीं जिला अध्यक्ष ने इस बात को सीएम हाऊस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक ले जाने की बात कही।