पकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमला, दतिया में सिखों ने किया विरोध

Nankana sahib Attack Protest

दतिया। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में मध्य प्रदेश के दतिया सिख समुदाय एवं अन्य धर्मों के लोगों द्वारा प्रदर्शन कर हमले का विरोध किया गया। बता दें कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में सिख समुदाय एवं अन्य धर्मों के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली तथा जमकर नारेबाजी की वहीं दतिया के राजगढ़ चैराहा पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने की मुख्य मांग की।