तेंलगांना राज्य के भाजपा विधायक टी राजा सिंह पहुंचे बालाघाट

Goshamahal MLA T Raja Singh

बालाघाट। हैदराबाद के गोशामहल से भाजपा विधायक टी.राजा सिंह, मध्य प्रदेश के बालाघाट में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जहां मीडिया से रूबरू होकर टी राजा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। विधायक टी राजा सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाने, ट्रिपल तलाक बिल, अयोध्या मुद्दा, सीएए, एनआरसी आदि के संबंध में किए गए कार्य को गिनाते हुए, विपक्षीय दलों पर भी हमला बोला।