नागदा बीजेपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Nagda BJP

उज्जैन। जिले के नागदा नगर पालिका के अध्यक्ष रहे अशोक मालवीय तथा उपाध्यक्ष रहे सज्जन सिंह शेखावत सहित बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के प्रशासक तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जानकारी के मुताबिक पारित हुए प्रस्तावों के कार्यों को जल्द से जल्द शुरू किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

  • नगर पालिका के प्रशासक भी हैं एसडीएम
  • प्रस्तावों के कार्य को शुरू किए जाने की मांग
  • अशोक मालवीय सहित बीजेपी कार्यकार्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

बताया गया कि नगर पालिका संचालन का दायित्व नागदा एसडीएम को है जिसके चलते जिनते भी प्रस्ताव पारित हुए थे उनपर उमल किए जाने की मांग की गई है, वहीं सभी समस्याओं को संज्ञान में लेकर निराकरण करने की मांग उठाई गई।