उमरिया में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

umaria bjp kisan morcha

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन उमरिया बीजेपी जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की मौजूदगी में आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ नेता मिथिलेश पयासी, राकेश शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटे सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक में किसान मोर्चा की आगामी कार्य योजना व कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई, जबकि किसान सम्मान निधि योजना से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।

जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर कृषि सुधार विधेयक की चर्चा कर कृषकों को जागरूक करने का भी आव्हान किया।