अनूपपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

MPEB Anuppur

अनूपपुर। जिले में विद्युत पोल खड़े करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 5 मजदूर घायल होने जबकि एक मजदूरी की मौत मामले में अब मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने विरोध जताया है। बता दें कि 11केवी की विद्युत लाइन से ट्रांसफाॅर्मर उतारने के लिए विद्युत पोल खड़ा किया जा रहा था जिस दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से रामपाल नामक मजदूर की मौत हुई है।

https://youtu.be/f7I_032OZHs

  • विद्युत पोल खड़े करने के दौरान मजदूरों को लगा करंट
  • एक मजदूर की हुई मौत, लगभग 5 लोग घायल
  • मृतकके परिजनों से बात करने पहुंचे डिप्टी कलेक्टर
  • मुआवजा राशि सहित योजना लाभ देंगेः डिप्टी कलेक्टर

मृतक के परिजनों से बात करने पहुंचे अनूपपुर डिप्टी कलेक्टर, विजय डेहारिया ने बताया कि परिजनों की समस्या सुनकर मुआवजा राशि देने सहित सरकार की योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर लापरवाही मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया गया।