भैंस पर छोड़ा मालिक को पहचानने का काम, कन्नौज के तिर्वा से अनोखा मामला

Tirwa kotwali police Kannauj

कन्नौज। जिले में पुलिस का न्याय चर्चा का विषय बना हुआ है जहां एक अज्ञात भैंस को उसके असली मालिक तक पहुंचाने के लिए यह काम भैंस के उपर ही छोड़ दिया गया। बता दें कि तिर्वा कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक भैंस बरामद की जिसके बाद पुलिस ने भैंस मालिक को पहचानने का काम खुद भैंस को ही सौंप दिया, क्योंकि बरामद भैंस के दो-दो दावेदार सामने आ गए थे।

https://youtu.be/YEL46JsZML4

  • तिर्वा कोतवाली पुलिस का कार्य बना चर्चा का विषय
  • भैंस के दो-दो दावेदार सामने आने पर उठाया कदम
  • असली मालिक के साथ चली गई भैंस
  • दूसरा पक्ष भी हुआ संतुष्टः पुलिस

तिर्वा कोतवाली एसआई, विजयकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों ही दावेदार कोतवाली पहुंचे जिन्होने भैंस अपनी होने का दावा किया जिसके बाद पुलिस ने भैंस को ही फैसला करने पर छोड़ दिया और उसके बाद भैंस खुद असली मालिक के पास पहुंचकर खड़ी हो गयी।