MP उपचुनावः कार्तिकेय सिंह का वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस प्रवक्ता ने तंज कसा

MP Upchunav KK mishra kartikey singh

शिवपुरी। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा है। बता दें कि बीते दिन शिवपुरी जिले के पोहरी में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुरेश रांठखेड़ा के समर्थन में संबोधन देने पहुंचे जिसके बाद अब कांग्रेस ने कार्तिकेय सिंह का एक वीडियो पोस्ट करते हुए सीएम शिवराज पर तंज कसा है।

  • सरकार चल रही है या घर की दुकान?- प्रवक्ता
  • कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने किया वीडियो पोस्ट
  • पोहरी उपचुनाव के तहत पहुंचे थे कार्तिकेय सिंह
  • सीएम शिवराज और कार्तिकेय सिंह पर तंज कसा

दरअसल शिवपुरी जिले के पोहरी और बैराड़ में रोड़ शो के बाद कर्तिकेय सिंह ने बस स्टेंड पर आमसभा को संबोधित किया जिस दौरान युवाओं को रोजगार दिलाने के संबंध में कार्तिकेय सिंह ने भाषण दिया था, जिसके बाद अब कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर तंज कसा है।

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा –
शिवराज जी, अभी तक आपकी झूठी घोषणाओं, फरेब से प्रदेश की जनता परेशान है, अब आपके पुत्र के रूप में एक और?? ये किस संवैधानिक पद पर काबिज हैं, जो सरकारी नौकरियों में 70 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर रहे हैं! क्या मजाक है! सरकार चल रही है या घर की दुकान?