पूरनखेड़ी टोल नाका पर फिर हुआ अवैध वसूली को लेकर विवाद

  • पूरनखेड़ी टोल नाका पर फिर हुआ अवैध वसूली को लेकर विवाद
  • लोगों और टोल प्लाजा पदाधिकारी के बीच हुई बैठक
  • शिवपुरी वासियों के लिए टोल फ्री करने की बात बैठक में उठी
  • 3 गुना टोल टैक्स बढ़ाया गया – भाजपा जिलाध्यक्ष
  • नियम और रेट के बारे में लोगों को नहीं है पता – टोल मैनेजर

शिवपुरी जिले के कोलारस पूरनखेड़ी टोल नाका पर एक बार फिर हंगामे हुआ। कई घंटे हंगामे के बाद इरकाॅम कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद बैठक हुई जिसमें भाजपा नेताओं ने शिवपुरी जिले कि गाडियो को फ्री करने पर जोर दिया जबकि अधिकारी यह मामने को तैयार नही हुए।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, मुकेश सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने व्यवस्थाओं के विरोध में आवाज उठाई है। टोल शुरू होने के एक माह के अंदर ही नियम बदले गए और 3 गुना टैक्स बढ़ा दिया गया। बताया गया कि टोल नहीं देने पर लोगों के साथ मारपीट की जाती है लेकिन बाहर के लोगों की दादागिरी शिवपुरी की धरती पर नहीं चलने देंगे।

दूसरी ओर टोल प्लाजा मैनेजर, अमित तोमर का कहना है कि शिवपुरी वासियों को नियम और रेट के बारे में पता नहीं है। वहीं टोल प्लाजा पर मनमानी वसूली नहीं हो रही है। बताया गया कि लोगों की जो डिमांड है उसके लिए उन्हे उच्च पदाधिकारियों से बात करनी चाहिए।


You May Also Like

More From Author