महिलाओं के समूह को निर्भया मोबाइल से जोड़ा जायेगा – विदिशा एसपी

  • विदिशा एसपी से मिलीं वूमेन्स पावर ग्रुप की महिलाएं
  • बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की पुलिस अधीक्षक से बात
  • देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया
  • दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की गई

वूमेन्स पावर ग्रुप एवं विदिशा चेम्बर आॅफ कामर्स की महिलाएं विदिशा जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर से मिलीं और भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जानकारी के मुताबिक इंसानियत को शर्मसार करने वाले दुष्कर्म जैसी घटनाओं में पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने एवं भारत में ऐसी साइट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई जो कि लोगों को इस ओर लेजा रही है। साथ ही स्थानीय गल्र्स काॅलेज, गल्र्स स्कूल तथा महिलाओं एवं बच्चियों से संबंधित जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा अधिक निगरानी रखने की भी मांग की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने बताया कि महिलाओं से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना पर तुरत कार्रवाई होगी। वहीं बच्चियों तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिलाओं का समूह विकसित किया जायेगा जिसे सीधा निर्भया मोबाइल से जोड़ा जायेगा। जानकारी के मुताबिक महिलाओं का समूह वह होगा जो समाज में रहकर ही पैनी नजर रखेगा।


You May Also Like

More From Author