Headlines
Anuppur bisahulal singh fir

मंत्री बिसाहू लाल सिंह पर केस दर्ज, महिला पर की थी अशोभनीय टिप्पड़ी

अनूपपुर। मध्यप्रदेश मंत्री एवं अनूपपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें कि बीते दिन बिसाहूलाल सिंह द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को लेकर अशोभनीय बयान दिया गया था जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं सहित महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना पहुंचकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी, जिसके बाद अब बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

  • कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी पर की थी अशोभनीय टिप्पड़ी
  • उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हैं बिसाहूलाल सिंह
  • मंत्री को महिला पर टिप्पड़ी करना पड़ा भारी
  • राजवती सिंह कुंजाम ने की थी शिकायत

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी राजवती सिंह कुंजाम की शिकायत के बाद अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Back To Top