विदिशा श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने किया दुर्गा चालीसा पाठ

विदिशा। जनकल्याण की भावना को लेकर विदिशा के श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने सामूहिक दुर्गा चालीसा का पाठ आयोजित कराया। विदिशा के दुर्गा नगर स्थित माता मंदिर में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा नवरात्रि पर्व के चलते कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा एवं कोरोना के खातमे को लेकर कामना कर पाठ किया गया।

  • श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा आयोजन
  • लोगों की सुरक्षा एवं कोरोना खातमे की कामना
  • दुर्गानगर माता मंदिर में हुआ आयोजन
  • जनकल्याण की भावना, निरंतर कार्य कर रहे सदस्य

संगठन सदस्यों द्वारा समाजसेवी भूपेंद्र पाठक का सम्मान किया गया तो वहीं दूसरी ओर संगठन के नगर अध्यक्ष पद पर अमित रिछारिया को नियुक्त भी किया गया।

कार्यक्रम आयोजन में महिला जिला प्रभारी सुषमा पाठक, विनीता शर्मा, उर्मिला उपाध्याय, दीपिका शर्मा, पलक शर्मा, सुविधा चतुर्वेदी, आकांक्षा उपाध्याय, मानसी पलिया, मनोज पलिया, भूपेंद्र पाठक, संदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा एवं राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author