कोरोना खात्मे की मन्नत मांगी, बैतूल के एक व्यक्ति ने शरीर पर बोए जवारे

Lalit Rathod betul

बैतूल। नवरात्र में माता के भक्त अलग-अलग मन्नत लेकर पूजन पाठ करते हैं लेकिन बैतूल जिले के एक भक्त ने देश को कोरोना महामारी से मुक्त करने की मन्नत मांगते हुए जवारे बोए गए हैं।

  • अम्बेडकर वार्ड निवासी हैं ललित राठौर
  • परम्परा को बीते कई वर्षों से बढ़ा रहे आगे
  • 9 दिनों तक ताप्ती जल पीकर ही रहेंगेः परिजन

बैतूल के अंबेडकर वार्ड निवासी ललित राठौर ने अपने ही शरीर पर जवारे बोए हैं जो कि 9 दिनों तक सिर्फ ताप्ती जल पीकर ही रहने की बात कही जा रही है। जानकारी दी गई कि ललित राठौर कई वर्षों से परम्परा को आगे बढा रहे हैं।